Make Donation

Call Now(+91) 9165935983

Our LocationMahuwapara Fundurdihari Ambikapur 497001


स्वालम्बन की ओर बढ़ रही महिलाएं , दिया जा रहा है हुनर



महिलाओं को नि शुल्क सिलाई कड़ाई प्रशिक्षण सरगुजा साईंस ग्रुप द्वारा जन शिक्

महिलाओं को नि शुल्क सिलाई कड़ाई  प्रशिक्षण  सरगुजा साईंस ग्रुप द्वारा जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से कराया जा रहा है । महिलाए आर्थिक रूप से सशक्त होने तथा हुनर पा रही है। नि: शुल्क सिलाई कधाई एव ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की शुरुआत होने पर महिलायें उत्साहित  हो रही है, महिलाए  पुराने कपड़ों से बना रहे बैग, डोर , मैट , पैड, और जरूरत  के वे चीज जो आपके काम आ सके। सरगुजा साइंस ग्रुप द्वारा लुं ड्रा विकास खंड के ग्राम बुलगा में महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई क़धाई प्रशिक्षण  शिविर का आयोजन कर 3-3 महीने के नि: शुल्क प्रशिक्षण  प्रदान की जा रही है,तथा नये कार्य की शुरुआत की गई है, महिलाएं उक्त प्रशिक्षण  में काफी संख्या में उपस्थित हो रही है। सगूजा साइंस ग्रुप  आज महिलाओ के लिए एक नई उमंग हैं ,जिसके तहत महिलाए आज सिलाई ,कढ़ाई, बुनाई तथा ब्यूटी पार्लर जैसी कार्यों को सीख पा रही हैं।जो महिलाए पहले अपनी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी आज वे महिलाए  सरगुजा साइंस ग्रुप के तहत  आत्म निर्भर बन चुकी है तथा वे अपनी परेशानियों से भी दूर हो चुकी हैं  सिलाई बुनाई कड़ाई व पार्लर को अपना लक्ष्य बनाकर आज वे बेहतर जीवन यापन कर रही है, तथा इसको अपना रोजरार बना ली है, जिसके तहत ये अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर रही है, सरगुजा साइंस ग्रुप  महिलाओ के  लिए अनेकों कार्य कर रहे हैं , जिससे महिलाएं शसक्त व आत्मनिर्भर बन सके   तथा वे   समाज में आगे बढ़ सके  ।।